1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या में पहले जैसी निर्मल होगी सीता झील, नगर निगम ने शुरू किया काम

अयोध्या में पहले जैसी निर्मल होगी सीता झील, नगर निगम ने शुरू किया काम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 08:11 pm IST

अयोध्या के नगर निगम प्रशासन ने सीता झील को पहले की तरह निर्मल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

अयोध्या में पहले जैसी निर्मल होगी सीता झील, नगर निगम ने शुरू किया काम- India TV Hindi
अयोध्या में पहले जैसी निर्मल होगी सीता झील, नगर निगम ने शुरू किया काम Image Source : TWITTER

अयोध्या: अयोध्या के नगर निगम प्रशासन ने सीता झील को पहले की तरह निर्मल बनाने का काम शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सराकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीता झील पर जारी काम का एक वीडियो ट्वीट किया। इसके साथ ही बताया गया कि अभी सीता झील में 70 हजार मीट्रिक टम कचरा है।

उत्तर प्रदेश सराकर ने ट्वीट में बताया कि सीता झील को फिर से पहले की तरह निर्मल बनाने के काम में अयोध्या नगर निगम ने 1200 लोगों को लगाया है। यहां कचरे को साइंटिफिक तरीके से डिस्पोज किया जा रहा है।

ट्वीट में उत्तर प्रदेश सराकर ने लिखा, "सीता झील में आज 70,000 मीट्रिक टन कचरा है। इस साइट को एक पारिस्थितिक स्थान (Ecological spot) में बहाल करने के लिए अयोध्या नगर निगम ने 1200 योद्धाओं को लगाया है।"

देखिए वीडियो-

ट्वीट में आगे लिखा, "कचरे के साइंटिफिक डिस्पोजल के जरिए अयोध्या नगर निगम सीता झील को उसके पहले के गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत