1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान को झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

आजम खान को झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 02:05 pm IST

समाजवादी पार्टी सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को एक बार फिर से झटका लगा है, रामपुर के जनपद न्यायालय ने आजम खान की जमानत याचिका को बर्खास्त कर दिया है।

Azam Khan bail plea rejected by court- India TV Hindi
Azam Khan bail plea rejected by court

रामपुर। समाजवादी पार्टी सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को एक बार फिर से झटका लगा है, रामपुर के जनपद न्यायालय ने आजम खान की जमानत याचिका को बर्खास्त कर दिया है। आजम खान पर आरोप है कि जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन लेने के लिए उन्होंने किसानों पर झूठे मुकद्दमे लगवाने की धमकी देकर दबाव बनाया।

5 किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खान ने उन्हें हवालात में बंद करने और झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन कब्जाई, उन्हीं 5 किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्दमे दर्ज कराए थे। इस मामले में आजम खान ने रामपुर की जिला जज अदालत में जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत