1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शर्मनाक: युवक ने 'अपमान' का बदला लेने के लिए 11 कबूतरों को मार डाला

शर्मनाक: युवक ने 'अपमान' का बदला लेने के लिए 11 कबूतरों को मार डाला

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2020 11:56 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:56 am IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के 11 कबूतरों को मार डाला। पड़ोसी ने उसे अपने घर के सामने थूकने से मना किया था जिसका बदला लेने के लिए उसने इन बेजुबानों की जान ले ली।

शर्मनाक: युवक ने...- India TV Hindi
शर्मनाक: युवक ने 'अपमान' का बदला लेने के लिए 11 कबूतरों को मार डाला Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के 11 कबूतरों को मार डाला। पड़ोसी ने उसे अपने घर के सामने थूकने से मना किया था जिसका बदला लेने के लिए उसने इन बेजुबानों की जान ले ली। खबरों के मुताबिक, राहुल सिंह अपने पड़ोसी धर्मपाल सिंह के घर की छत पर चढ़ गया, जहां उसने एक पिंजरे में रखे 11 कबूतरों को एक पत्थर से मार डाला। बाद में धर्मपाल सिंह ने मृत कबूतरों का वीडियो बनाया और राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जो घटना के बाद से फरार है।

पत्रकारों से बात करते हुए, धर्मपाल सिंह ने कहा कि राहुल उनके घर के सामने थूका करता था और उन्होंने उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था, क्योंकि महामारी में इस तरह से थूकना मना है। 'अपमान' का बदला लेने के लिए, राहुल ने सोमवार को धर्मपाल के कबूतरों को मार डाला।

बागपत के सर्कल अधिकारी ओमपाल सिंह ने कहा, "हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हम जल्द ही युवक को गिरफ्तार करेंगे।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत