1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में एक ही परिवार के 32 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

यूपी में एक ही परिवार के 32 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 08:02 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 08:02 am IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ही क्षेत्र में रह रहे परिवार के 32 सदस्य कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

यूपी में एक ही परिवार...- India TV Hindi
यूपी में एक ही परिवार के 32 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बांदा (यूपी): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ही क्षेत्र में रह रहे परिवार के 32 सदस्य कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एनडी शर्मा ने कहा, "सोमवार शाम को जिले में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिसमें बांदा के फूटा कुंआ क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 32 सदस्य शामिल हैं।"

पॉजिटिव परिवार के सदस्यों को उनके अलग-अलग घरों के अलग कमरों में 'क्वारंटीन' कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 807 हो गई है, वहीं इस वायरस से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 360 है, जबकि अब तक इस वायरस से 439 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत