1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पहले की महिला की हत्या, फिर किया शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पहले की महिला की हत्या, फिर किया शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2017 09:35 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 09:35 am IST

पुलिस ने बताया कि महिला का शव खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था उसका शव देखकर परिवार वालो ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी। महिला का पति दो साल से बीमार चल रहा था और घर पर ही रहता था। उक्त महिला रोजाना अपने गांव से शहर में काम करने के लिए जाती थ

sex-with-corpse- India TV Hindi
sex-with-corpse

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बीते दिनों हुए महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिगों को रिमांड में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग आरोपियों ने पहले हत्या की फिर शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के मुताबिक, सीबीगंज के बहजुईया जागीर निवासी महिला का शव नग्नावस्था में सरेनिया रोड पर धान के खेत में पड़ा मिला था। ये भी पढ़ें: महिलाओं को प्रसाद के तौर पर गाली देता है यह सीटीबाज बाबा

पुलिस ने जांच में पाया था कि पहले महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। शक के आधार पर गांव के दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें सोमवार को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने कहा, "दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन लोगों ने ही दो अक्टूबर की रात को महिला के सिर पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खींचकर खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने खेत में महिला की लाश के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।"

पुलिस ने बताया कि महिला का शव खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था उसका शव देखकर परिवार वालो ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी। महिला का पति दो साल से बीमार चल रहा था और घर पर ही रहता था। उक्त महिला रोजाना अपने गांव से शहर में काम करने के लिए जाती थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत