1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा नेता ने कहा, गले में गमछा डाले BJP के गुंडों से रहें सावधान

सपा नेता ने कहा, गले में गमछा डाले BJP के गुंडों से रहें सावधान

 Written By: Bhasha
 Published : May 30, 2017 03:45 pm IST,  Updated : May 30, 2017 03:46 pm IST

सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने आज कहा कि गले में भगवा गमछा डाले भाजपा के गुंडों से सावधान रहने की जरूरत है। लोकसभा सांसद यादव ने कहा, गले में भगवा गमछे डालकर गुंडागर्दी करने वालों सुधर जाओ, ज्यादा गुंडागर्दी की तो सपा वालों से पुलिस भी नहीं बचा पाएगी।

bjp- India TV Hindi
bjp

बदायूं (उप्र): सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने आज कहा कि गले में भगवा गमछा डाले भाजपा के गुंडों से सावधान रहने की जरूरत है। लोकसभा सांसद यादव ने कहा, गले में भगवा गमछे डालकर गुंडागर्दी करने वालों सुधर जाओ, ज्यादा गुंडागर्दी की तो सपा वालों से पुलिस भी नहीं बचा पाएगी।

उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को परखने के लिए 6 महीने दिये थे लेकिन वर्तमान सरकार ने तो मात्र दो महीने के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था की ऐसी बदतर हालत कर दी कि हम समाजवादियों को अभी से ही संघर्ष के लिए तैयार कर दिया।

बिहार का ये बड़ा नेता हो सकता है देश का अगला राष्ट्रपति!

यादव ने आरोप लगाया कि योगी ने गरीब महिलाओं की पेंशन छीन ली, सपा सरकार द्वारा चलाई गई सभी लोक कल्याणकारी योजनाएं बन्द कर दीं। अगर दम है तो हमसे बड़ा एक्सप्रेसवे बना कर दिखाओ, हमसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं लाओ, तो निश्चित ही हम भी आपकी तारीफ करेंगे लेकिन आप ने तो प्रदेश का चैन सुकून ही छीन लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत