1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी राज में पिटती खाकी, मेरठ में BJP नेता ने दरोगा से की मारपीट

योगी राज में पिटती खाकी, मेरठ में BJP नेता ने दरोगा से की मारपीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2017 05:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 05:20 pm IST

मेरठ में बीजेपी नेता संजय त्यागी ने अपने बेटे को पुलिस के शिकंजे से छुड़ाने के लिए पहले तो कोतवाल को धमकाया और फिर हाथ उठा दिया।

police- India TV Hindi
police

मेरठ: मेरठ में बीजेपी नेता संजय त्यागी ने अपने बेटे को पुलिस के शिकंजे से छुड़ाने के लिए पहले तो कोतवाल को धमकाया और फिर हाथ उठा दिया। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में संजय त्यागी के बेटे को पकड़ा था। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस संजय के बेटे अंकित को पकड़़कर थाने भी ले गई लेकिन वहां भी बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और पुलिस वालों से भिड़ गए। बीजेपी नेता इतने ताव में थे कि उन्होंने पुलिसवालों को अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बीजेपी नेता ने कहा कि अब मैं आप लोगों को आपकी गुंडई बताऊंगा। 

काफी देर तक बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ पुलिस पर बेटे को छोड़ने का दबाव बनाते रहे। पुलिस को धमकाने के बाद बीजेपी नेता ने हाथ भी उठा दिया। आखिरकार सत्ता के खौफ में सिर्फ पांच घंटे में ही पुलिस ने बीजेपी नेता संजय त्यागी के आगे घुटने टेक दिए और उनके बेटे को छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:-

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत