1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में भाजपा नेता की दबंगई, साथियों संग चिकित्सक को बंदूक की बट से पीटा

मथुरा में भाजपा नेता की दबंगई, साथियों संग चिकित्सक को बंदूक की बट से पीटा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 12:39 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक आवासीय इमारत में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भाजपा के एक तथाकथित नेता और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने एक चिकित्सक को बंदूक की बट से कथित रूप से बुरी तरह से पीट दिया और हवा में गोलियां चलाईं।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक आवासीय इमारत में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भाजपा के एक तथाकथित नेता और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने एक चिकित्सक को बंदूक की बट से कथित रूप से बुरी तरह से पीट दिया और हवा में गोलियां चलाईं। चिकित्सक को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है लेकिन मामला सुर्खियों में तब आया जब शनिवार को पूरे प्रकरण का वीडियो स्थानीय स्तर पर वायरल हो गया।

वीडियो में भाजपा का एक तथाकथित नेता अपने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक को बुरी तरह से पीटता दिखता है। पुलिस ने पीड़ित डॉ. राहुल सारस्वत की तहरीर पर मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने मामले की जानकारी दी।

कसाना ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को मंडी समिति क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दो राइफल, एक बंदूक और एक एयरगन बरामद की गई है। तीनों हथियार लाइसेंसी हैं। सभी के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत