1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया नोएडा से गिरफ्तार, बदमाश मनोज भी दबोचा गया

हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया नोएडा से गिरफ्तार, बदमाश मनोज भी दबोचा गया

 Published : Jun 04, 2021 04:56 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 04:56 pm IST

कानपुर प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह हमीरपुर से और बाकी के 3 आरोपी जिसमें बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया भी शामिल हैं को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया नोएडा से गिरफ्तार- India TV Hindi
हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वाले BJP नेता नारायण सिंह भदौरिया नोएडा से गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

कानपुर (उप्र.)। कानपुर प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह हमीरपुर से और बाकी के 3 आरोपी जिसमें बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया भी शामिल हैं को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आज शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर वांछित अभियुक्त मनोज सिंह को थाना नौबस्ता टीम द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है। वांछित अपराधी मनोज सिंह को गिरफ्तारी के बाद भगाने वाले 12 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है

इनमें से रणधीर सिंह तोमर को 3/4 जून की रात को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार सुबह नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधी नारायण सिंह भदौरिया, रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों को कानपुर नगर लाकर पूछताछ की जाएगी और न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनोज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने जिला मंत्री नारायण भदौरिया को पद मुक्त कर दिया है। बीजेपी दक्षिण जिला अध्यक्ष वीना आर्य ने उन्हें पद से हटाया है और मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कानपुर के बीजेपी नेता नारायण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के  साथ पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाई और 25 हजार के इनामी मनोज सिंह को छुड़ा लिया। आपको बता दें कि कानपुर के नौबस्ता थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत