1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: BJP विधायक के काफिले पर हमला

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक के काफिले पर हमला

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2020 10:15 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 10:15 am IST

कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने एसयूवी गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया जिसमें विधायक प्रसाद बैठे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "विधायक घायल नहीं हुए, लेकिन उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और एक मामला दर्ज किया गया है।"

BJP MLA convoy attacked । उत्तर प्रदेश: BJP विधायक के काफिले पर हमला- India TV Hindi
BJP MLA convoy attacked । उत्तर प्रदेश: BJP विधायक के काफिले पर हमला Image Source : PTI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से भाजपा विधायक काली प्रसाद के काफिले पर देवरिया जिले में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार देर शाम हुई इस घटना में विधायक सुरक्षित बच गए।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीपत मिश्रा के अनुसार, भाजपा विधायक चकरवा बहोरदास के पास एक पार्टी सदस्य से मिलने के बाद लौट रहे थे, जैसे ही उनके काफिले ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के प्राणछपरा गांव में एक जुलूस को पार किया, उन पर हमला हो गया।

कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने एसयूवी गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया जिसमें विधायक प्रसाद बैठे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "विधायक घायल नहीं हुए, लेकिन उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और एक मामला दर्ज किया गया है।" एसपी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है कि एसयूवी का पिछले हिस्से का शीशा कैसे टूटा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत