1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद BJP विधायक ने दी सफाई, कहा नहीं दी किसी को मारने की धमकी

बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद BJP विधायक ने दी सफाई, कहा नहीं दी किसी को मारने की धमकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 12:49 pm IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का विडियो वायरल होने के बाद विधायक ने सफाई दी है कि उन्होंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है।

BJP MLA Rajesh Kumar Mishra statement after his daughter Sakshi's video goes viral- India TV Hindi
BJP MLA Rajesh Kumar Mishra statement after his daughter Sakshi's video goes viral Image Source : SOCIAL MEDIA

बरेली। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का विडियो वायरल होने के बाद विधायक ने सफाई दी है कि उन्होंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है। विधायक राजेश मिश्रा ने कहा है कि उनकी बेटी बालिक है और उसे अपने बारे में सारे निर्णय लेने का अधिकार है। राजेश मिश्रा ने कहा कि उनके बारे में जो भी बाते फैलाई जा रही हैं वह निराधार है।

BJP MLA Rajesh Kumar Mishra statement after his daughter Sakshi's video goes viral
Image Source : BJP MLA'S STATEMENTBJP MLA Rajesh Kumar Mishra statement after his daughter Sakshi's video goes viral

गौरतलब है कि भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की है और घर छोड़कर चली गई है। इस घटना के बाद साक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साक्षी कह रही हैं कि उनको पिता पिता से जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उसे उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है, ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए।

उसने आरोप लगाया कि ये सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील की है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

बरेली के डीआईजी आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्रा की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है। पाण्डेय ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाए। पाण्डेय ने बताया कि दंपति ने अभी तक यह सूचित नहीं किया है कि उनका पता ठिकाना कहां है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहां भेजी जाए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत