1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सुल्‍तानपुर: सासंद मेनका गांधी ने खोया आपा, बिजली विभाग के अफसर से कहा 'हमारी भीख पर टिके हो'

सुल्‍तानपुर: सासंद मेनका गांधी ने खोया आपा, बिजली विभाग के अफसर से कहा 'हमारी भीख पर टिके हो'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 09:08 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 09:08 am IST

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर यूपी के सुल्तानपुर पहुंची बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने लचर बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

Maneka Gandhi- India TV Hindi
Maneka Gandhi Image Source :

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर यूपी के सुल्तानपुर पहुंची बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने लचर बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर अधिकारियों की जमकर क्‍लास ली। लेकिन इस बीच अफसरों को डांटते डांट‍ते अपना आपा खो दिया। कलेक्ट्रेट में मीटिंग में बिजली विभाग के एसडीओ से मेनका गांधी ने कहा कि तुम छोटे-मोटे कर्मचारी...हमारी भीख पर टिके हो।

इस बैठक का वीडियो भी इस समय वायरल हो चुका है जिसमें मेनका गांधी मीटिंग में बिजली के मुद्दे पर सरेआम एसडीओ को जमकर डांट-फटाकार लगाई। आज अपने सुल्तानपुर दौरे के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में जिले के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रही मेनका गांधी ने विधुत व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को ना सिर्फ जमकर डांटा बल्कि उन्हें सरे-मीटिंग सभी अधिकारियों के सामने ज़लील भी किया। 

कहा हमारी भीख पर टिके हो 

मेनका गांधी एक गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर की गई शिकायत पर मीटिंग में सवाल-जवाब कर ही रही थी कि अचानक उनका गुस्सा फूट पड़ा।  उन्होंने इस पर बिजली विभाग के एसडीओ को डांटते हुए कहा कि "तुम कोई राजा हो...छोटे-मोटे कर्मचारी...तुम हमारी भीख पर टिके हो" मेनका गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देखते-देखते चर्चाओ का बाजार भी गर्म हो गया 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत