1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 22 फरवरी को अमित शाह और केशव मौर्य करेंगे कई जनसभाएं

22 फरवरी को अमित शाह और केशव मौर्य करेंगे कई जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Feb 21, 2017 11:12 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 11:12 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिम शाह और उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में 22 फरवरी को कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे।

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिम शाह और उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में 22 फरवरी को कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे। शाह सुलतानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर में जनसभा करेंगे। केशव मौर्य बलरामपुर और बहराइच में जनसभा करेंगे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह 22 फरवरी को सुबह 11:45 बजे सुल्तानपुर जिले में वैपी मैदान के निकट कालिकागंज चांदा लंभुआ (लंभुआ विधानसभा) में जनसभा करेंगे।

वह दोपहर एक बजे आजमगढ़ जिले में कोयलसा डिग्री कॉलेज के मैदान (अतरौलिया विधानसभा) पर, दोपहर 02:10 बजे गोरखपुर जिले में भादरखास बढ़यापार महादेवा बाजार खजनी (खजनी विधानसभा) में, दोपहर 3:15 बजे मझेटिया सरैया चौरीचौरा (चौरीचौरा विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को सुबह 11:30 बजे बलरामपुर जिले में किसान इंटर कॉलेज सिंह मोहानी के सामने मैदान गैसड़ी (गैसड़ी विधानसभा) में जनसभा करेंगे। दोपहर 12:20 बजे बरदही बाजार मैदान उतरौला नगर (उतरौला नगर विधानसभा) में, दोपहर 1:10 बजे स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज मैदान तुलसीपुर (तुलसीपुर विधानसभा) में, दोपहर 2:10 बजे बहराइच जिले के उर्रा बाजार बल्हा (बल्हा विधानसभा) में और दोपहर तीन बजे राजी चौराहा महसी (महसी विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत