1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP चुनाव के बाद बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं: अमित शाह

UP चुनाव के बाद बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं: अमित शाह

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 05:05 pm IST

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से आज इनकार किया और विश्वास

amit shah- India TV Hindi
amit shah

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से आज इनकार किया और विश्वास जताया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उत्तर प्रदेश में सात चरण के विधानसभा चुनाव के तहत कल चौथे चरण का मतदान होगा। 52 वर्षीय शाह ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार घोषित नहीं करना पार्टी की चुनाव रणनीति का हिस्सा था।

Also read:

यह पूछे जाने पर कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को यदि पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो क्या पार्टी सरकार बनाने के लिए बसपा या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, शाह ने कहा, किसी से भी हाथ मिलाने का दूर-दूर तक कोई सवाल नहीं उठता।

शाह की ओर से यह टिप्पणी कुछ चुनावी सर्वेक्षणों और राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा उत्तर प्रदेश में एक त्रिशंकू विधानसभा का अनुमान लगाने की पृष्ठभूमि में आयी है क्योंकि सपा-कांग्रेस, बसपा और भाजपा का राज्य में एक मजबूत ढांचा और निष्ठावान सामाजिक आधार है।

शाह ने उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक प्रचार किया है, वह 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस चुनाव के महत्व को स्वीकार करते हैं लेकिन साथ ही उनका यह भी मानना है कि परिणाम देश के विकास के लिए अधिक महत्वपूर्ण होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत