1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मां को चोरी की सूचना देने पर युवक ने 8 साल की बहन की चाकू से गला रेत कर की हत्या

मां को चोरी की सूचना देने पर युवक ने 8 साल की बहन की चाकू से गला रेत कर की हत्या

 Reported By: IANS
 Published : Mar 04, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 08:17 pm IST

जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की जानकारी मां को देने को लेकर नाराज एक युवक ने अपनी आठ साल की बहन की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की जानकारी मां को देने को लेकर नाराज एक युवक ने अपनी आठ साल की बहन की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बुधवार को बताया कि किरतपुर थाना क्षेत्र के कायस्थान मौहल्ला में मुकीम की गोद ली हुई 8 वर्षीय बेटी तनु उर्फ नादिया की घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या मे प्रयुक्त चाकू मौके पर ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर मुकीम के बेटे तालिब से पूछताछ की तो उसने तनु की गला रेतकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

तालिब ने बताया कि वह घर में जो भी चोरी करता था, तनु उसके बारे में मां को बता देती थी। इसी गुस्से में उसने तनु की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार तालिब को नशे की लत है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत