1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में BSF का जवान घायल, पत्नी-बच्चे की मौत

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में BSF का जवान घायल, पत्नी-बच्चे की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 12:45 pm IST

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया, जबकि हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर...- India TV Hindi
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में BSF का जवान घायल, पत्नी-बच्चे की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया, जबकि हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र के गांव फलैदा के रहने वाले भगत सिंह (28) अपनी पत्नी पूजा (24) तथा दो वर्षीय बच्चे रितेश के साथ बाइक से नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर 168 के पास एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि घटना में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे रितेश तथा भगत सिंह को नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत