1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती की मां रामरती देवी का निधन, रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

मायावती की मां रामरती देवी का निधन, रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2021 08:09 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 08:09 pm IST

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती की माता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, "अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।"

BSP chief Mayawati- India TV Hindi
BSP chief Mayawati Image Source : FILE PHOTO

Mayawati Mother Death: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की माता रामरती देवी का शनिवार को एक अस्पताल में दिल की गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांसें लीं। वो 92 साल की थीं। यह जानकारी बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्र ने ट्वीट कर दी है। उधर बीएसपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मायावती अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। रविवार को दिल्ली में रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

मायावती की मां रामरती देवी का निधन, रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार
Image Source : TWITTERमायावती की मां रामरती देवी का निधन, रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती की माता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, "अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।" उन्होंने आगे लिखा है, "कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे. उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।"

बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरफ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। पार्टी की विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि रामरती देवी का अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने के बाद रविवार को किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत