1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के आगरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला गया

यूपी के आगरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला गया

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Aug 23, 2021 11:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 11:53 pm IST

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत धांधूपुरा में सोमवार देर शाम बर्थ डे पार्टी के दौरान एक बिल्डिंग की अचानक से छत गिर गई। छत के मलबे में दबे 7 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में दबे 2 लोगों की तलाश अभी की जा रही है।

यूपी के आगरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला गया- India TV Hindi
यूपी के आगरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला गया Image Source : INDIA TV

आगरा (यूपी): उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। आगरा के ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत धांधूपुरा में सोमवार देर शाम बर्थ डे पार्टी के दौरान एक बिल्डिंग की अचानक से छत गिर गई। छत के मलबे में दबे 7 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में दबे 2 लोगों की तलाश अभी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। थाना पुलिस अधिकारी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में एक नव निर्मित बिल्डिंग में हुई दुर्घटना में जिला प्रशासन द्वारा राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। घटना में लगभग 15 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटनास्थल से मलबा तत्काल हटाए जाने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध रह जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। 

आगरा में बर्थडे पार्टी के दौरान मकान की छत गिरने के बाद पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस मकान के पहले फ्लोर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज सहित शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी के मुताबिक 3 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत