1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 7 बारातियों की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 7 बारातियों की मौत, 8 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 08:33 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 08:33 am IST

संभल में देर रात दो बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हुई। संभल के एसपी ने बताया, "बहजोई-चदौसी राजमार्ग पर दो निजी बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए। सभी मृतक संभल जनपद के छपरा गांव के हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।"

bus accident in sambhal uttar pradesh उत्तर प्रदेश: संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 7 ब- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 7 बारातियों की मौत, 8 घायल Image Source : ANI

संभल. पश्चिमी यूपी के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस के सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराने से सात लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात लगभग 12 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के आगरा-चंदौसी राजमार्ग पर लहरावन गांव के पास बारातियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि हादसे में विवाह समारोह में शिरकत कर लौट रहे सात बारातियों वीरपाल (60), हप्पू (35), छोटे (40), राकेश (30), अभय (18), विनीत (30) और भूरे (25) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत