1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सरकारी ठेकेदार की हत्या का मामला

BJP विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सरकारी ठेकेदार की हत्या का मामला

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2018 08:23 am IST,  Updated : Dec 23, 2018 08:23 am IST

फैजाबाद में एक सरकारी ठेकेदार की हत्या के मामले में कथित तौर पर संलिप्तता होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

फैजाबाद में एक सरकारी...- India TV Hindi
फैजाबाद में एक सरकारी ठेकेदार की हत्या के मामले में कथित तौर पर संलिप्तता होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

फैजाबाद: फैजाबाद में एक सरकारी ठेकेदार की हत्या के मामले में कथित तौर पर संलिप्तता होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी और गोसाईंगज से विधायक इंद्र प्रताप ने इस हत्या के मामले में अपनी किसी प्रकार की भूमिका से इंकार किया है।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार अजय प्रताप सिंह (40) की कौशलपुरी कॉलोनी में बने उनके निवास में हत्या कर दी गई। अजय के पिता राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या में इंद्र प्रताप का हाथ है।

फैजाबाद पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्रताप और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रताप ने बताया कि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। प्रताप ने कहा, ‘‘यह आत्महत्या का मामला है और इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं।”

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत