1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 08:50 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 08:50 am IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और कानपुर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की कथित अवैध बिक्री, खरीद और हस्तांतरण के मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ इस सिलसिले में मामला भी दर्ज किया है। 

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया- India TV Hindi
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया Image Source : FILE

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और कानपुर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की कथित अवैध बिक्री, खरीद और हस्तांतरण के मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ इस सिलसिले में मामला भी दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

राज्य सरकार ने पिछले साल दो मामलों की जांच सीबीआई से कराने की अपील की थी। इनमें से एक के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2016 में इलाहाबाद में और दूसरा मामले में 2017 में लखनऊ में रिज़वी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। केन्द्र ने बुधवार को मामलों की सीबीआई जांच की अनुमति दे दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद का मामला 2016 में इमामबाड़ा गुलाम हैदर में कथित अतिक्रमण और दुकानों के अवैध निर्माण से संबंधित है। वहीं लखनऊ में दर्ज प्राथमिकी 2009 में कानपुर के स्वरूप नगर में कथित तौर पर जमीन हथियाने से जुड़ा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत