1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विवाह के दौरान वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच झड़प, एक शख्स की मौत, दूल्हा समेत 12 घायल

विवाह के दौरान वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच झड़प, एक शख्स की मौत, दूल्हा समेत 12 घायल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 10:53 pm IST

बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके के अशोकपुर गांव में एक विवाह समारोह में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर बजाये जाने वाले गाने की पसंद को लेकर वधु पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 अन्य घायल हो गये। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर (उप्र): बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके के अशोकपुर गांव में एक विवाह समारोह में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर बजाये जाने वाले गाने की पसंद को लेकर वधु पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात द्वारपूजा के दौरान वधु और वर पक्ष में विवाद डीजे पर एक गाना बजने को लेकर हुआ। 

पहले दोनों पक्षों में आपस में वाद विवाद हुआ, बाद में पथराव और लाठी डंडे चले। इसमें दूल्हा बीर बहादुर निषाद, दूल्हे के पिता राम सुभाग और मामा प्रिथू निषाद सहित अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में गंभीर रूप से घायल प्रिथू निषाद (55) की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद बारात बिना शादी के वहां से लौट गयी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत