1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 9 साल की बच्ची को कुरान पढ़ाने वाले मौलाना की घिनौनी करतूत, रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

9 साल की बच्ची को कुरान पढ़ाने वाले मौलाना की घिनौनी करतूत, रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 08:35 pm IST

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में तैनात एक मोअज्जिन को गिरफ्तार किया गया गया है। दुष्कर्म का आरोप मोअज्जिन बच्ची को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर आता था।

Cleric at a mosque inside Aligarh Muslim University...- India TV Hindi
Cleric at a mosque inside Aligarh Muslim University premises arrested for molesting a 9 year old girl. Image Source : ANI

अलीगढ़: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में तैनात एक मोअज्जिन को गिरफ्तार किया गया गया है। दुष्कर्म का आरोप मोअज्जिन बच्ची को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर आता था। लेकिन, किसी को इस बात का इल्म नहीं था कि वह ही बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करेगा। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बच्ची की मां ने मामले में महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया और जेल भेजा। आरोपी मोहम्मद अहमद को पुलिस ने जमालपुर की गली नंबर- 4 से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के गांव डेली मुबारकपुर का रहने वाला है। बच्ची की मां के मुताबिक आरोपी एएमयू के अंबेडकर हॉल स्थित मस्जिद में मोज्जिन (अजान लगाने वाला) है।

आरोपी मौलाना पिछले सात महीनों से बच्ची को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था। लेकिन, तीन माह पहले उसने छेड़खानी शुरू की और एक बार बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को भी कुछ बताया तो वह उसे खत्म कर देगा। लेकिन, फिर बच्ची ने हाल ही में आरोपी से ट्यूशन ना पढ़ने की बात कही, जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत