1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के विकास के मुद्दे पर चर्चा

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के विकास के मुद्दे पर चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2017 11:30 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 04:58 pm IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। बताया जा रहा है कि यूपी के विकास के मुद्दों को लेकर यह मुलाकात हुई।

Yogi modi meet- India TV Hindi
Yogi modi meet Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों से राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं के संदर्भ में मुलाकात की। आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और विद्युत राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर लिखा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसमें उन्होंने राज्य की कुछ विकास परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

यूपी में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। लेकिन इसे जमीन रूप से लागू करने में भी बैंकों को दिक्कतें आ रही हैं। मध्य प्रदेश में हुए किसान आंदोलन के बाद यूपी सरकार भी सचेत हो गई है। सरकार ने किसानों के कर्जमाफी के फैसले को जल्द से जल्द लागू कराने पर जोर देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ योगी की मुलाकात में इस मुद्दे पर विशेष तौर पर चर्चा होगी।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत