1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी पर विवाद, नाबालिग निकली लड़की

UP: अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी पर विवाद, नाबालिग निकली लड़की

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 12:00 pm IST

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 17 साल की लड़की का अपहरण करने और उससे जबरन शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आदमी और लड़की दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं।

UP: अलग धर्म के लोगों के...- India TV Hindi
UP: अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी पर विवाद, नाबालिग निकली लड़की Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

गोरखपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 17 साल की लड़की का अपहरण करने और उससे जबरन शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आदमी और लड़की दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं। सहजनवा के एसएचओ संतोष यादव के मुताबिक, नवंबर में लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। लड़की के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर उसकी खोज की गई और बुधवार को लड़की का पता लगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय आरोपी मंसूर को भीटी रावत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दावा किया है कि लड़की उसके आधार कार्ड के आधार पर वयस्क थी और उसने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप न करने को कहा है। जबकि लड़की के पिता ने उसका हाई स्कूल सर्टिफिकेट दिखाया है, जिसमें उसकी उम्र 17 साल दिखाई गई।

एसएचओ ने कहा, "लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट में उम्र 17 साल है।"

आरोपी पर आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर बने नए कानून की धारा भी जोड़ दी जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत