1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: गाज़ियाबाद में 11 पॉजिटिव मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 24 हुई

Coronavirus: गाज़ियाबाद में 11 पॉजिटिव मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 24 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 07:12 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 07:43 pm IST

गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस के 11 पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही इस संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

Coroanvirus: गाज़ियाबाद में 11 पॉजिटिव मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 24 हुई- India TV Hindi
Coroanvirus: गाज़ियाबाद में 11 पॉजिटिव मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 24 हुई

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस के 11 पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही इस संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 227 मामले सामने आये हैं और इनमें से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं । प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में अभी तक की जो स्थिति है, कुल मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमण के 227 प्रकरण सामने आये हैं जिनमें से 21 पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं ।''

प्रसाद ने कहा, ''जो एक्टिव मामले हैं, उनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में हो रहा है। 227 में से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं । अब तक हमारे प्रदेश के कुल 27 जनपद इस संक्रमण से प्रभावित हो गये हैं ।'' गाज़ियाबाद में अब तक 219 जमातियों की पहचान की गई जिसमें से 13 लोग अब तक पॉजिटिव पाए  गए है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत