1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली के अस्पताल से भागे कोरोना मरीज को नोएडा में पकड़ा, यूपी में घुसने की फिराक में था

दिल्ली के अस्पताल से भागे कोरोना मरीज को नोएडा में पकड़ा, यूपी में घुसने की फिराक में था

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Apr 24, 2020 10:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 10:41 pm IST

नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी की दिल्ली के एक अस्पताल से कोरोनावायरस का मरीज फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर पर तलाशी बढ़ा दी थी।

Noida Police- India TV Hindi
Noida Police

नोएडा: दिल्ली से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के भागने की सूचन पर नोएडा पुलिस से बॉर्डर पर चेकिंग में उसे पकड़ लिया। वह HR 55 AF 8049 गाड़ी में नोएडा को तरफ आ रहा था। बॉर्डर से पकड़कर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। बता दें कि नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी की दिल्ली के एक अस्पताल से कोरोनावायरस का मरीज फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर पर तलाशी बढ़ा दी थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने इस कोरोना पॉजिटव मरीज को उस वक्त पकड़ लिया जब वो बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि यह व्यक्ति दिल्ली से फरार होकर यूपी में प्रवेश करना चाहता था। उसे पता था कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव है इसके बावजूद उसने अस्पताल में इलाज करवाने की बजाय फरार होने की कोशिश की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत