1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना से आज 25 लोगों की मौत, 902 लोग हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में कोरोना से आज 25 लोगों की मौत, 902 लोग हुए ठीक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 09:25 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से आज 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 1403 नए मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से आज 25 लोगों की मौत, 902 लोग हुए ठीक- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना से आज 25 लोगों की मौत, 902 लोग हुए ठीक Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से आज 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 1403 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 902 संक्रमित लोग इलाज के बाद ठीक होकर आज अपने घर लौटे। आज सबसे ज्यादा लखनऊ में 202 लोग संक्रमित हुए वही गाज़ियाबाद 147 , गौतमबुद्ध नगर 89 , हापुड़ 64 और कानपुर नगर में 57 लोग संक्रमित हुए है।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है जबकि 4,191 लोगों को पृथकवास केंद्रों में रख गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है। 

प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कुल 42,354 नमूनों की जांच की गई जो अब तक का सबसे अधिक जांच का रिकॉर्ड है। प्रदेश में अब तक 11,16, 466 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,443 पूल शुक्रवार को लगाये गये, जिनमें से 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 10-10 नमूनों के 473 पूल लगाये गये, जिनमें से 95 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की सात नयी प्रायेगशालाओं का लोकार्पण किया। ये प्रयोगशालाएं अलीगढ़, मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा, बरेली और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक पौने दो लाख लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है। (इनपुट-भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत