1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad: मिले 16 और कोरोना मरीज, कुल 276 मामलों में से 213 हुए ठीक

Ghaziabad: मिले 16 और कोरोना मरीज, कुल 276 मामलों में से 213 हुए ठीक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 09:12 pm IST,  Updated : May 29, 2020 09:15 pm IST

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, गाजियाबाद में फिलहाल 59 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों ने कोरोना वायरस से उबरने में सफल रहे हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से  शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 276 हो गए। इन मामलों में से 213 लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, गाजियाबाद में फिलहाल 59 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों ने कोरोना वायरस से उबरने में सफल रहे हैं। अभी तक गाजियाबाद में कुल 9578 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद में 259 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में कुल हॉटस्पॉट्स की संख्या 18 है।

नोएडा से 9 नए मामले सामने आए

बात अगर गाजियाबाद से सटे नोएडा की करें, तो यहां शुक्रवार को और नौ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जबकि उपचार के बाद स्वस्थ होने पर 28 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही अबतक जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को आयी कोविड-19 जांच रिपोर्ट से नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि नये मामलों में नया गांव सेक्टर 81 की रहने वाली 36 वर्षीय एक महिला तथा सेक्टर 22 की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं। सेक्टर 50 के रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति तथा नोएडा के स्वास्थ्य विहार का रहने वाला 35 वर्षीय एक व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि होशियारपुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय एक युवक तथा नोएडा के सेक्टर 45 का रहने वाला 25 वर्षीय एक युवक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाली 43 वर्षीय एक महिला तथा 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमण की पुष्टि करती है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि 28 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। उन्होंने बताया कि शारदा अस्पताल में 90 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई है, वह नोएडा के सेक्टर 40 के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 387 हो गई है। उपचाराधिन मरीजों की संख्या 91 है। उन्होंने बताया कि 290 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

With inputs from Bhasha

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत