1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में कोरोना विस्फोट! एक दिन में मिले 47 पॉजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 500 के पार

नागपुर में कोरोना विस्फोट! एक दिन में मिले 47 पॉजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 500 के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 08:25 pm IST,  Updated : May 29, 2020 08:25 pm IST

नागपुर में कोरोना के 47 मरीज मिले है, जिसके बाद नागपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 501 हो गयी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नागपुर. नागपुर में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है और आज नागपुर में कोरोना के 47 मरीज मिले है, जिसके बाद नागपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 501 हो गयी है। आज पाए गए कोरोना मरीजों में एक ही परिवार के 15 लोग शामिल हैं।

महाराष्ट्र पुलिस के 2211 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित

महाराष्ट्र में कम से कम 2211 पुलिसकर्मी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और उनमें से 25 संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से 16 मुंबई से, तीन अन्य नासिक ग्रामीण से, दो पुणे और एक-एक सोलापुर शहर, सोलापुर ग्रामीण, ठाणे और मुंबई एटीएस से हैं।

अधिकारी ने कहा कि इन कोविड-19 रोगियों में से 249 पुलिस अधिकारी जबकि 1,962 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि अभी तक इनमें से 970 ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 116 कर्मी पिछले 24 घंटे में संक्रमित पाये गए। इस पूरे सप्ताह प्रतिदिन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों का लगातार संक्रमित पाया जाना जारी है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 सेवा में लगे पुलिसकर्मियों या मेडिकल पेशेवरों पर हमले की कोई ताजा घटना सामने नहीं आयी है। अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में लॉकडाउन आदेश के कथित उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कम से कम 1,18,488 अपराध दर्ज किये गए हैं जिसमें 23,511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सड़क पर चलने के लिए 76,076 वाहन जब्त किये हैं और विभिन्न अपराधों के लिए 5.79 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

With inputs from Bhasha 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।