1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 132 नए केस, संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार

नोएडा में Coronavirus के 132 नए केस, संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2020 11:46 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 11:46 am IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए जिससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार को पार कर गई है...

नोएडा में Coronavirus के 132 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 132 नए केस, संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए जिससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार को पार कर गई है जबकि एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के साथ ही अब तक यहां मरने वालों का आंकड़ा 59 पर पहुंच गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि सोमवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के आज 132 नए मामले सामने आए जिससे जनपद में अब तक 15,085 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उनका यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार शुरू कर दिया गया है। त्यागी ने बताया कि सोमवार को 147 लोगों को सफल उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत