1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना वायरस के 128 नए मामले, अब तक 64 लोगों ने गंवाई जान

नोएडा में कोरोना वायरस के 128 नए मामले, अब तक 64 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 02:16 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए जबकि 174 लोग उपचार के दौरान संक्रमण मुक्त हुए हैं।

नोएडा में कोरोना...- India TV Hindi
नोएडा में कोरोना वायरस के 128 नए मामले, अब तक 64 लोगों ने गंवाई जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए जबकि 174 लोग उपचार के दौरान संक्रमण मुक्त हुए हैं। जनपद में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 64 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में 128 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि आज 174 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 14,154 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 1477 लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 15,695 हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत