1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नए मामले, 107 हुए संक्रमण मुक्त

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नए मामले, 107 हुए संक्रमण मुक्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 01:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में रविवार सुबह तक करोना वायरस संक्रमण के 90 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 107 लोग उपचार के दौरान संक्रम्रण मुक्त हुए हैं।

नोएडा में कोरोना...- India TV Hindi
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नए मामले, 107 हुए संक्रमण मुक्त  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में रविवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 107 लोग उपचार के दौरान संक्रम्रण मुक्त हुए हैं। जनपद में कोरोना वायरस की वजह से 66 लोगों की अब तक मौत हुई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित 90 मरीज पाए गए हैं जिससे जिले में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब तक 16,864 हो गई है।

उन्होंने बताया कि आज 107 लोगों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है जिससे जनपद में अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की तादाद बढ़ कर 15716 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 1082 लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत