1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 59 नए मामले, एक महिला की मौत

नोएडा में Coronavirus के 59 नए मामले, एक महिला की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 08:38 pm IST

जनपद गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को आई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 59 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं इस महामारी की वजह से उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

नोएडा में Coronavirus के 59 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 59 नए मामले, एक महिला की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को आई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 59 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं इस महामारी की वजह से उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 कि आई टेस्ट रिपोर्ट में 59 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,097 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सेक्टर 22 में रहने वाली 57 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अब जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 576 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जबकि 507 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत