1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 205 नए मामले, मरीजों की संख्या 8,686 पहुंची

नोएडा में Coronavirus के 205 नए मामले, मरीजों की संख्या 8,686 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 12:55 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 205 नए मामले सामने आए। यहां कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या 8,686 हो गई है।

Coronavirus Cases in Noida- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 205 नए मामले, मरीजों की संख्या 8,686 पहुंची Image Source : PTI

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 205 नए मामले सामने आए। यहां कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या 8,686 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह तक 205 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जबकि स्वस्थ होने पर 94 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1,299 मरीजों का इलाज जारी है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक जनपद में 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, बात करें पूरे देश की तो कोरोना वायरस की रिकॉर्ड टेस्टिंग और तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण फैलता ही जा रहा है और आए दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 86432 नए केस आए हैं और देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 40,23,179 हो गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत