1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus संक्रमण के 60 नए केस, अब तक 28 लोगों की मौत

नोएडा में Coronavirus संक्रमण के 60 नए केस, अब तक 28 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 03:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसकी चपेट में आने से जिले में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

नोएडा में Coronavirus संक्रमण...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus संक्रमण के 60 नए केस, अब तक 28 लोगों की मौत Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसकी चपेट में आने से जिले में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को तीन और लोगों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक 60 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 2,831 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 1762 लोग उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 1041 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 की वजह से 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत