1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना के 126 नए मरीज मिले, 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी संक्रमित

नोएडा में कोरोना के 126 नए मरीज मिले, 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2020 06:50 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 06:50 am IST

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले 2 दिन में 10 से 15 पुलिसकर्मी संक्रमण का शिकार हो गए।

नोएडा में कोरोना के 126...- India TV Hindi
नोएडा में कोरोना के 126 नए मरीज मिले, 2 दिन में 15 पुलिसकर्मी संक्रमित Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

गौतमबुद्धनगर (उप्र): गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले 2 दिन में 10 से 15 पुलिसकर्मी संक्रमण का शिकार हो गए। जिले में सोमवार को कोरोना के 126 नए मरीज सामने आए। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान द्वारा साझा की गई राज्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 126 नए संक्रमित मरीज के मामले सामने आए, तो वहीं 80 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 6860 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इस समय 1055 मरीजों का जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया, "पिछले दो से तीन में सूरजपुर में 10 से 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। अब तक करीब 120 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। अब सक्रिय संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 25 हो गई है।"

जिले में जहां नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, वहीं सेनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। सोमवार को 103 स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत