1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुए करीब 91000 कोरोना टेस्ट, एक्टिव मामलों की संख्या 51000 के पार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुए करीब 91000 कोरोना टेस्ट, एक्टिव मामलों की संख्या 51000 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 04:18 pm IST

कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग की रफ्तार फुल स्पीड पर है। यहां बीते 24 घंटों में करीब 91000 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

Covid19- India TV Hindi
Covid19 Image Source : AP

कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग की रफ्तार फुल स्पीड पर है। यहां बीते 24 घंटों में करीब 91000 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 4454 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 सैंपल्स की जांच की गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों की संख्या 51000 के पार पहुंच गई है। 

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड के 4,454 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मामले 51,537 हो गए हैं। अब तक 1,00,432  लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 2,449 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 90,914 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 सैंपल्स की जांच की गई है। 

राज्या में पूल टेस्टिंग भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। कल 5 सैंपल के 2640 पूल लगाए गए जिसमें से 500 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 130 पूल लगाए गए जिसमें से 23 में पॉजिटिविटी देखी गई। अब तक सर्विलांस से 58512 इलाकों में 1,75,44,890 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,82,78,830 लोग रहते हैं। प्रदेश में 24,686 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 51658 लोग जा चुके हैं इनमें से 26972 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत