1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में Coronavirus से 18 और लोग की मौत, संक्रमण के 1188 नए मामले

यूपी में Coronavirus से 18 और लोग की मौत, संक्रमण के 1188 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2020 06:26 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 06:26 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोग की मौत हुई है, वहीं संक्रमण के 1188 नए मामले सामने आए हैं।

यूपी में Coronavirus से 18 और...- India TV Hindi
यूपी में Coronavirus से 18 और लोग की मौत, संक्रमण के 1188 नए मामले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोग की मौत हुई है, वहीं संक्रमण के 1188 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 845 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 1188 नए मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में फिलहाल 9980 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। इसके अलावा अब तक 20,331 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। उप्र में अब तक कोरोना वायरस से कुल 31,156 लोग संक्रमित हुए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत