1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुरादाबाद: डॉक्टरों की टीम पर हमले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की रिपोर्ट आई कोरोना वायरस पॉजिटिव

मुरादाबाद: डॉक्टरों की टीम पर हमले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की रिपोर्ट आई कोरोना वायरस पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 04:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हमले में गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। अब इन लोगों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को भी क्वारन्टीन किया जाएगा।

Coronavirus: Five accused of Moradabad attack on doctors test positive- India TV Hindi
Coronavirus: Five accused of Moradabad attack on doctors test positive Image Source :

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हमले में गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। अब इन लोगों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को भी क्वारन्टीन किया जाएगा। डॉक्टरों पर हमला करने के मामले में इन्हें जेल भेजा गया था जहां इनका टेस्ट हुआ। जेल से भेजे गये कुल सैम्पलों में से इन पांच आरोपियों समेत 6 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए है जिसकी CMO ने भी पुष्टि की है।

Related Stories

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में मेडिकल टीम पर हमला करने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत दर्ज करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए कहा था कि मेडिकल टीम पर हमला एक अक्षम्य अपराध है। पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों पर हमला एक अक्षम्य अपराध है, जिसकी घोर निंदा की जाती है। ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा नियंत्रण अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों द्वारा की गई राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख्ती से करवाई जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करें और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत