1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus Noida: पिछले 5 दिनों में 2 दिन मामले बढ़े, 3 दिन कोई पॉजिटिव केस नहीं

Coronavirus Noida: पिछले 5 दिनों में 2 दिन मामले बढ़े, 3 दिन कोई पॉजिटिव केस नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 04:22 pm IST

एनसीआर स्थित नोए़डा में पिछले पांच दिनों में तीन दिन ऐसा रहा जब कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि दो दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़े।

Coronavirus Latest Update Noida in Hindi- India TV Hindi
Coronavirus Noida: 5 दिनों में 3 दिन कोई पॉजिटिव केस नहीं, दो दिन मामले बढ़े

नोएडा: एनसीआर स्थित नोए़डा में पिछले पांच दिनों में तीन दिन ऐसा रहा जब कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि दो दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़े। वहीं पिछले पांच दिनों में इस इलाके में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। 13 अप्रैल को नोएडा में 16 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई थी।

वहीं 14 और 15 अप्रैल को संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। वहीं 16 अप्रैल को 12 नए सामने आए और इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई। 17 अप्रैल को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

नोएडा में अब तक कुल 1925 सैंपल टेस्ट किये गए हैं जबकि यहां कोरोना के 27 हॉट स्पॉट हैं। यहां अबतक 33 मरीज इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत