1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: नोएडा में कोरोना वायरस पीड़ित मरीज हुआ ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

उत्तर प्रदेश: नोएडा में कोरोना वायरस पीड़ित मरीज हुआ ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

 Reported By: Saurabh Srivastava
 Published : Mar 25, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 11:08 pm IST

नोएडा में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज जिसका ईलाज गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जीआईएमएस) में चल रहा था वह अब ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। यह मरीज 16 मार्च से अस्पताल में भर्ती था।

Coronavirus positive person treated, cured and discharged from hospital in Noida- India TV Hindi
Coronavirus positive person treated, cured and discharged from hospital in Noida Image Source :

नोएडा में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज जिसका ईलाज गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जीआईएमएस) में चल रहा था वह अब ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। यह मरीज 16 मार्च से अस्पताल में भर्ती था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विदेशों से वापस लौटे 11 लोगों को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन (एकांत) में रखकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। अन्य राज्यों से मजदूरी कर लौटे 41 व्यक्तियों का मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

Related Stories

बांदा के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सन्तोष बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि पिछले दिनों थाईलैंड, जापान और सिंगापुर से अपने घर लौटे 11 लोगों को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन (एकांत) में रखकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है, उन्हें घरों से बाहर निकलकर घूमने की इजाजत नहीं है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार रात तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है, जिनमें 43 ऐसे मामले भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, कुल 606 लोगों में से  563 भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें भारत की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस पाया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत