1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: संभल जिले में ताजियेे में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

उत्‍तर प्रदेश: संभल जिले में ताजियेे में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 01:47 pm IST

मंगलवार सुबह संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में एक गांव में निकल रहे ताज़िये में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य कुछ लोग घायल हो गए।

ताजिया (फाइल फोटो)- India TV Hindi
ताजिया (फाइल फोटो)

मंगलवार सुबह उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में एक गांव में निकल रहे ताज़िये में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह बहजोई थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में ताज़िये निकाले जा रहे थे। जुलूस में रोशनी के लिये उसके (जुलूस) पीछे जेनरेटर चलाया जा रहा था उसी दौरान जेनरेटर में अचानक करंट उतर आया और सफलीन (40) नामक व्यक्ति की उस करंट के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और कुछ का इलाज अभी चल रहा है । यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत