1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर में अनुसूचित जाति की लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद, दो सगे चाचे निकले गुनाहगार

कानपुर में अनुसूचित जाति की लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद, दो सगे चाचे निकले गुनाहगार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 11:49 pm IST

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के सगे दो चाचा बृज लाल (65) और जिया लाल (60) को गिरफ्तार कर लिया है। 

dalit girl dead body found in kanpur । कानपुर में अनुसूचित जाति की लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद, दो- India TV Hindi
कानपुर में अनुसूचित जाति की लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद, दो सगे चाचे निकले गुनाहगार Image Source : PTI

कानपुर. यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है यूपी के कानपुर देहात से, जहां पिछले 15 दिन से गायब दलित लड़की का क्षत विक्षत शव मिला है। एक पखवाड़े से गायब नाबालिग दलित लड़की का शव शनिवार को कानपुर देहात जिले में उसके पैतृक गांव गहोलिया रुरा से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में मिला।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के सगे दो चाचा बृज लाल (65) और जिया लाल (60) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने स्‍वीकार किया कि संपत्ति विवाद में उन लोगों ने ही उसकी हत्‍या की थी। चौधरी ने लड़की के साथ दुष्‍कर्म की आशंका से इन्‍कार किया।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्‍या कर दी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत