1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: दारूल उलूम ने जारी किया फतवा, बीमारी छिपाने को गुनाह बताया

Coronavirus: दारूल उलूम ने जारी किया फतवा, बीमारी छिपाने को गुनाह बताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:29 pm IST

विश्वव्यापी कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर लखनऊ में दारूल उलूम फिरंगी महल ने एक फतवा जारी कर कहा है कि कोरोनो वायरस का परीक्षण और उपचार सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इस बीमारी को छिपाना अपराध है।

दारूल उलूम ने जारी...- India TV Hindi
दारूल उलूम ने जारी किया फतवा, बीमारी छिपाने को गुनाह बताया

लखनऊ: विश्वव्यापी कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर लखनऊ में दारूल उलूम फिरंगी महल ने एक फतवा जारी कर कहा है कि कोरोनो वायरस का परीक्षण और उपचार सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इस बीमारी को छिपाना अपराध है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपने जारी फतवे में कहा है कि कोरोना वायरस की जद में आए लोगों को अपना टेस्ट कराना चाहिए और इलाज भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, इस्लाम में एक इंसान की जान बचाना कई इंसानों की जान बचाने जैसा है। इसको छिपाना कतई जायज नहीं है। अगर लोग महामारी में अपना इलाज और टेस्ट नहीं कराते हैं लोग, तो ये बिल्कुल गैरशरई काम है। इस बीमारी को छिपाना अपराध है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने जो निर्देश दिए हैं, उसका पालन करना चाहिए। डॉक्टर ने जो उपाय बताए है, उसका पालन बहुत जरूरी है। हर इंसान को दूसरे की जान बचाने का फर्ज निभना चाहिए। इसको छिपाना एक संगीन जुर्म है। इसमें एतिहात बहुत जरूरी है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि खुद की जान और दूसरों की जान खतरे में डालना इस्लाम में मना है।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत