1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में मिला स्कूल ड्रैस पहने 11 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस को हत्या का शक

नोएडा में मिला स्कूल ड्रैस पहने 11 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस को हत्या का शक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 02:54 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 02:54 pm IST

नोएडा में सेक्टर 79 के पास सोमवार सुबह 11 वर्षीय एक छात्र का शव पुलिस को मिला है।

Student - India TV Hindi
Student 

नोएडा। नोएडा में सेक्टर 79 के पास सोमवार सुबह 11 वर्षीय एक छात्र का शव पुलिस को मिला है। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस को सेक्टर 79 के पास सड़क पर एक बच्चे का शव होने की सोमवार को सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ने किसी सरकारी प्राइमरी स्कूल की वर्दी पहन रखी थी लेकिन उसके पास पहचान के लायक कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों में शव मिलने की सूचना दे दी गई है। 

सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस को शक है कि बच्चे की हत्या की गई है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत