1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. प्रिंसिपल और टीचर ने क्‍लास के सामने की कथित पिटाई, 11 साल के छात्र ने की आत्महत्या

प्रिंसिपल और टीचर ने क्‍लास के सामने की कथित पिटाई, 11 साल के छात्र ने की आत्महत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 09:07 pm IST

पंजाब के लुधियाना जिले के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक द्वारा छोटी और चुस्त पैंट पहनने के कारण पूरे कक्षा के सामने कथित पिटाई और अपमान से आहत नाबालिग छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।

Student Suicide - India TV Hindi
Student Suicide  Image Source :

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक द्वारा छोटी और चुस्त पैंट पहनने के कारण पूरे कक्षा के सामने कथित पिटाई और अपमान से आहत नाबालिग छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार छात्र धनंजय तिवारी ने गुरुवार रात दाबा क्षेत्र में स्थित अपने घर में यह आत्मघाती कदम उठाया। 

छात्र धनंजय तिवारी के पिता ब्रिज राज तिवारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूल शिक्षक, प्रधानाध्यापक और निदेशक ने चुस्त और छोटी पैंट पहनने को लेकर उसे गालियां दी और पिटाई की। पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को पूरी कक्षा के सामने पीटा गया और उसे अपमानित किया गया । पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापक सरोज शर्मा, शिक्षिका पूनम और स्कूल के निदेशक प्रभु दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दत्त और सरोज पति पत्नी हैं। 

छात्र की मां ने कहा कि बटे ने पूरा वाकया उन्हें बताया था और इस घटना के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। तिवारी के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और वह यहां एक फैक्ट्री में काम करते हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chandigarh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पंजाब