1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान ने संसद में मांगी माफी, भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर दिया था बयान

आजम खान ने संसद में मांगी माफी, भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर दिया था बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 11:02 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:06 am IST

आजम खान ने पिछले हफ्ते भाजपा सांसद रमा देवी पर लोकसभा में उस समय विवादास्पद बयान दिया था जिस समय रमा देवी चेयर की भूमिका निभा रहीं थी

Decision on Azam Khan likely today- India TV Hindi
Decision on Azam Khan likely today Image Source : LOK SABHA

नई दिल्ली। अपने बिगड़े बोल के लिए चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है, आजम खान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम  बिरला से मुलाकात के बाद लोकसभा में अपने बयान को लेकर माफी मांगी। पिछले हफ्ते भाजपा सांसद रमा देवी पर लोकसभा में उस समय विवादास्पद बयान दिया था जिस समय रमा देवी चेयर की भूमिका निभा रहीं थी। आजम खान के बयान की बाद में में हर पार्टी के नेताओं ने निंदा की थी।

शुक्रवार को आजम खान के मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया है कि आजम खान को माफी मांगने के लिए कहा जाएगा। बैठक में फैसला हुआ है कि आजम खान अगर माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उनपर फैसला लेंगे। 

बता दें कि आजम खान की बदजुबानी को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ था। सांसद रमा देवी ने भी आजम खान के निष्कासन की मांग की थी जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अधीर रंजन, जयदेव, सुप्रिया सुले, दानिश अली सहित अलग-अलग दलों के कई नेता मौजूद थे। कई महिला सांसदों ने लिखित में शिकायत करते हुए आजम खान को सस्पेंड करने की मांग की है।

आजम खान जब ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ पर सदन में हो रही चर्चा में भाग ले रहे थे तो पीठासीन सभापति रमा देवी ने उनसे आसन की ओर देखकर बोलने को कहा। इस पर खान ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर भाजपा के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत