1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित VIP इलाके में डबल मर्डर, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित VIP इलाके में डबल मर्डर, मचा हड़कंप

 Published : Aug 29, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 06:30 pm IST

शुरुआती सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में रेलवे में सीनियर अधिकारी राजीव दत्त बाजपेयी की पत्नी और उनके 20 साल के बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है।

double murder near chief minister residence in railway colony । उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के पा- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित VIP इलाके में डबल मर्डर, मचा हड़कंप Image Source : INDIA TV

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला सामने आया है राजधानी लखनऊ से, जहां गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। शुरुआती सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में रेलवे में सीनियर अधिकारी राजीव दत्त बाजपेयी की पत्नी और उनके 20 साल के बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। दोनों की हत्या गोली मार कर की गई है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी मौजूद हैं और मौके पर dog squad भी पहुंच गया है। पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ रेलवे के अधिकारी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है, कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पढ़ें- Home Isolation में रह रहे मरीजों को लेकर सीएम योगी ने दिया ये आदेश

पढ़ें- मशहूर बॉडी बिल्डर Satnam Khattra की heart attack की वजह से मौत

पढ़ें- 'जय भीम-जय मीम' के जवाब में विश्व हिंदू परिषद ने दिया ये नारा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत