1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की SUV को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की SUV को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2017 06:18 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 06:22 pm IST

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज आज सुबह कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में उस समय बाल बाल बच गए जब...

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

एटा (उप्र): उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज आज सुबह कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सांसद ​दिल्ली से उदेतपुर गांव स्थित अपने आश्रम जा रहे ​थे, तभी गलत दिशा से आ रहे एक दूध टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि सांसद साक्षी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दो मोटरसाईकिल सवार इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। सांसद की एसयूवी को भी सामने से नुकसान पहुंचा है।

दूध टैंकर के ड्राइवर को ​हिरासत में ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में सांसद से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत